खेल प्रतियोगिता आयोजन अनुमति प्रदान करने की मांग 

खेल प्रतियोगिता आयोजन अनुमति प्रदान करने की मांग 

खेल प्रतियोगिता आयोजन अनुमति प्रदान करने की मांग 
पाली / जिले के राणावास  ग्रामवासियों ने जिला कलक्टर से खेल प्रतियोगिता करवाने के लिए अनुमति की मांग की। राणावास में चारागाह भूमि पर सफाई कर खेल  मैदान बनाए गए जिसकी शिकायत कुछ लोगों पर द्वारा करने पर मैदान हटा दिए गए। जिससे लोगों में रोष व्याप्त हुआ। उन्होंने कहाँ कि एक ओर खेल गतिविधियों को सरकार बढ़ावा दे रही हैं वही असामाजिक तत्वों द्वारा  अतिक्रमण की झूठी शिकायत कर खेल मैदान को हटाया गया हैं। ग्राम राणावास के गौचर भूमि जों शुरू से ही गांव मे खेल मैदान के रूप में उपयोग ली जा रही थी परन्तु पिछले कुछ वर्षों से उपयोग नहीं करने पर गांव वालो द्वारा कचरा डालने लगे जिस पर वहा पर गंदगी इत्यादी रहने लगी तभी गांव के ही बच्चो द्वारा रूपये इक्ट्ठा कर पंचायत से अनुमति लेकर पंचायत द्वारा सफाई कर इस भुमि मे हजारो रुपये खर्च कर खेल मेदान तैयार किया गया तथ 09से 13 अगस्त तक गांववासियो के सहयोग से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाना था परन्तु 8अगस्त को इस मैदान में एक कच्चा अस्थाई पीच तैयार किया गया था उसे कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा झुठी कब्जे की शिकायते कर खुर्द बुर्द करवा दिया गया जबकी  भूमि पर कोई अवैध कब्जा नही है मात्र अस्थाई खेल मेदान का निर्माण किया गया था जिसे  प्रतियोगिता समाप्त होने पर पुनः भुमि को पुर्वस्थिति में करवा दिया जायेगा तथा  भुमि मे ग्रामवासियो द्वारा प्रतियोगिता समापन के पश्चात पेड पौधो लगवाये जायेगे इसलिये प्रतियोगिता के आयोजन की अनुमति प्रदान करावे। भूमि पर किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण नही किया गया है न ही किसी प्रकार का कोई कब्जा किया गया है गांव के असामाजिक तत्वो के द्वारा झुठी शिकायते की गई है जबकी उक्त प्रतियोगिता मे पुरा गांव सम्मिलित है तथा पुरे गांव ने पैसे इक्ठठे कर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।