आश्रम में तोड़फोड़ करवाने व वृक्षों को काटने से बचाव के सम्बन्ध में दिया ज्ञापन
आश्रम में तोड़फोड़ करवाने व वृक्षों को काटने से बचाव के सम्बन्ध में दिया ज्ञापन
पाली/ शहर से करीब 7 कि.मी. दूर जगत नाड़ी दुर्ग में भाट समाज के आराध्य देव कुल गुरू महाराज संत शिरोमणि किशनाराम आश्रम में तोड़फोड़ एवं वृक्ष की कटाई पर रोक के संबंध में पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि महाराज की समाधि ज़ो 70 वर्ष पुरानी धुणी है। इस आश्रम की देखभाल के लिए भाट समाज ने सोहनसिंह उर्फ सोहनदास को सेवा एवं पूजा के लिए रखा हुआ था। पिछले 3-4 दिनों से सोहनसिंह ने कुछ असामाजिक एवं गुंडा तत्वों से मिलकर ट्रैक्टर व जे.सी.बी से इस आश्रम की धुणी व मंदिर को हटाकर हमारे समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है तथा आश्रम की सम्पत्ति को हड़प करना चाहता है। समाज के कुछ लोगों द्वारा गए तो सोहनसिंह अपने साथियों के साथ समाज के लोगों के साथ गाली-गलोच करता है तथा मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। साथ ही आश्रम के लगे वृक्षों को काटकर बेच दिया है। इस व्यक्ति ने शहर के दबंगों को बुलाकर आश्रम के नियमों को भंग किया है एवं इस आश्रम की पवित्रता नष्ट की है। साथ ही आश्रम में शराब पार्टीयों का आयोजन करवाता एवं तामसिक भोजन पार्टी करवाने का धंधा बना लिया है, जिससे भाट समाज की मर्यादा भंग की है, जिससे हम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इन्होने सोहनदास के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की ।इस मौके पर पाली विधानसभा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख एवं पाली भाट समाज के लोगों ने जिला कलक्टर को भी समस्या से अवगत कराया।