कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार
कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार जोधपुर /राजीव गाँधी नगर थाने में तैनात कानिस्टेबल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार उप निरीक्षक मौके से फरार हो गया.
जोधपुर कार्यालय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी गांव चौखा में एक कब्जा शुद्धा किराये के मकान में रहता हैं। मकान को लेकर मकान मालिक भभुताराम एवं सागर गहलोत के बीच विवाद चल रहा हैं जिसके चलते सागर गहलोत ने भभुताराम व परिवादी के पुत्र के खिलाफ पुलिस थाना राजीव गांधी नगर में अ०स० 89/2025 दर्ज करवाया। आरोपीगण प्रेमनाथ उप निरीक्षक व भविष्य कुमार कानि० द्वारा परिवादी को पुलिस थाना राजीव गांधी नगर में बुला कर सागर गहलोत को धमकाने का आरोप लगाकर मुकदमें में परिवादी का भी नाम डाल कर उसको फसाने एवं गिरफ्तार करने की धमकी देकर मुकदमें से नाम हटाने की एवज में 30 हजार रूपये की रिश्वत की मांग कर पेरशान किया जा रहा हैं।