बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित’

बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित’

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित’

पाली 24 जनवरी/ जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग, पाली की सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री द्वारा 24 जनवरी को बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान का शुभारंभ किया गया जिसके अंतर्गत अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक विभिन्न विभागों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्रदान किए गए।   

इसी क्रम में 24 जनवरी को बाल अधिकारिता विभाग महिला अधिकारिता विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान एवं 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पाली में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट पाली के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़ काउंसलर रेणुका जोशी प्रिंस सैन एवं दर्शन सामरिया महिला अधिकारिता विभाग की ओर से लैंगिक विशेषज्ञ राजश्री एवं सुपरवाइज़र पिंकी मीणा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मांगीलाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार वंदे मातरम् के सामूहिक गान से किया गया। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, पाली द्वारा बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई तथा बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के उद्देश्यों को दोहराते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

------------------------