माही बीज पर सिरवी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा जे

माही बीज पर सिरवी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा जे

माही बीज पर सिरवी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा 

गैर नृत्य व झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। मेहंदी नगरी सोजत में चौधरी समाज द्वारा माही बीज के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा धूमधाम के साथ महेश्वरियों की बगीची से शुरू हुई और बैंड-बाजों, घोड़ों तथा पारंपरिक गैर नृत्य के साथ आगे बढ़ी। इसमें आई माताजी के जयकारे लगाते हुए समाज बंधु राजपोल दरवाजा, सिनेमा हाल तिराया सब्जी मंडी व मुख्य बाजार से होते हुए चौधरियों की बागची पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान समाज के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक नाचते-गाते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से भर गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

शोभायात्रा के समापन पर चौधरियों की बगेची पहुंची जहां प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष चौधरी दिनेश चोयल, प्रतापराम, कानाराम सीरवी, देवेंद्र चौधरी राजेन्द्र चौधरी राजकुमार चौधरी राजू चौधरी आदि कई समाज बंधु बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।