15 ट्यूबवेलों पर विद्युत कनेक्शन की मांग को लेकर टीम महेंद्र राठौड़ ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

15 ट्यूबवेलों पर विद्युत कनेक्शन की मांग को लेकर टीम महेंद्र राठौड़ ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

15 ट्यूबवेलों पर विद्युत कनेक्शन की मांग को लेकर टीम महेंद्र राठौड़ ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। शहर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान हेतु भागीरथ समाजसेवी श्री महेंद्र जी राठौड़ द्वारा अब तक 15 ट्यूबवेल खुदवाए गए हैं। इन ट्यूबवेलों पर विद्युत कनेक्शन जारी करवाने की मांग को लेकर सोमवार को टीम महेंद्र राठौड़ ने सोजत उपखण्ड अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।

शहर के वार्ड संख्या 03, 04, 11, 13, 14, 15, , 19, 23, 29 35,36, 37 सहित विभिन्न वार्डों में पानी की समस्या को देखते हुए श्री महेंद्र जी राठौड़ ने जनसेवा की भावना से ट्यूबवेल खुदवाने में सहयोग प्रदान किया है। इन ट्यूबवेलों के माध्यम से वार्डवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। हालांकि, विद्युत कनेक्शन के अभाव में नियमित जलापूर्ति शुरू करने में परेशानी आ रही है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त 15 ट्यूबवेलों पर शीघ्र विद्युत कनेक्शन जारी करवाने के लिए संबंधित विद्युत विभाग, नगर पालिका एवं जलदाय विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएं, ताकि ट्यूबवेलों को चालू कर आमजन तक पानी पहुंचाया जा सके।

टीम महेंद्र राठौड़ ने कहा कि पेयजल प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकता है। शहर के विभिन्न वार्डों में पानी की समस्या का स्थायी समाधान होना आवश्यक है। विद्युत कनेक्शन जारी होने से ट्यूबवेलों का संचालन शुरू हो सकेगा और वार्डवासियों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

समाजसेवी श्री महेंद्र जी राठौड़ द्वारा जनहित में किए जा रहे इन प्रयासों का उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर आमजन की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। टीम ने प्रशासन से मांग की कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित टीम महेंद्र राठौड़ के सदस्य: गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, खुशवीर सिंह बागोल, सुनील टांक, रमेश मेवाड़ा, रामदेव भाटी, दिनेश आसेरी, राहुल मेवाड़ा, हेमंत टांक एवं प्रशांत जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। टीम के सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर 15 ट्यूबवेलों पर जल्द विद्युत कनेक्शन जारी करवाने की मांग की।