खोखरिया गांव में रास्ता रोका
खोखरिया गांव में रास्ता खोलने क़ी मांग
THE BHASWAR TIMES NEWS
जोधपुर /खोखरिया गांव क़ी सांसी बस्ती समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में खोखरिया के पास रास्ता रोकने को लेकर विरोध जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग प्रदर्शन करते कलेक्ट्रेट पहुंचे। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कलेक्ट्रेट के गेट बंद कर दिए थे।
JODHPUR TOP DIGITAL NEWS DESK
समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में गांव में रास्ता खुलवाने की मांग की। सांसी बस्ती के लोगों ने बताया कि जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र के खोखरिया में सांसी बस्ती में करीब 70 वर्षों से लोग रह रहें हैं। बीते कुछ दिनों से गांव में आने-जाने के मार्ग को भूमाफिया ने बंद कर दिया।
जबकि दूसरा मार्ग जयपुर रोड का है जिसमें कीचड़ और गंदगी की वजह से आना जाना भी मुश्किल हो रहा है। इसका विरोध करने पर जाति सूचक गालियां भी दी जा रही है। इस कारण माताएं बहने और गांव के लोग परेशान है।