उत्तराखंड के गांव ‘ताल’ से निकली डॉक्यूमेंट्री फिल्म, नीदरलैंड में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
Editor omprkash chouhan
उत्तराखंड के गांव ‘ताल’
सेनिकली डॉक्यूमेंट्री फिल्म,
नीदरलैंड में होगा वर्ल्ड
प्रीमियर
| THE BHASWAR TIMES, उत्तराखंड
दिनांक : 17 सितंबर 2026
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक स्थित छोटे से गांव ताल की प्रतिभा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने जा रही है। गांव की प्रतिभाशाली फिल्म निर्देशिका अंकिता गुसाईं द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म का चयन नीदरलैंड में होने वाले वर्ल्ड प्रीमियर के लिए हुआ है।
अंकिता गुसाईं, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, वन पंचायत सरपंच, झंगरोली ताल की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपने पिता को डॉक्यूमेंट्री का नायक बनाते हुए फिल्म का निर्माण किया है। एक छोटे से पहाड़ी गांव से निकलकर तैयार हुई इस फिल्म का अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना क्षेत्र की रचनात्मक प्रतिभा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस उपलब्धि से ग्राम ताल, पाबौ ब्लॉक और पौड़ी जिले के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड में उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर की कहानी और प्रतिभा का वैश्विक मंच तक पहुंचना पहाड़ की संस्कृति, जीवन और प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम माना जा रहा है।
डॉक्यूमेंट्री के नायक सुरेन्द्र सिंह गुसाईं ने इस उपलब्धि को श्री गायवाले हनुमान जी की कृपा बताया। उन्होंने कैमरा, साउंड, लाइट और अन्य तकनीकी टीम सहित पूरी यूनिट को बधाई दी। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी एक दिन बहुत बड़ा नाम रोशन करेगी।”