ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा कल्याण सरोवर परिसर में शिवालय के भूमिपूजन एवं सरोवर के शिलान्यास का भव्य आयोजन
ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा कल्याण सरोवर परिसर में शिवालय के भूमिपूजन एवं सरोवर के शिलान्यास का भव्य आयोजन
The Bhaswar times news
Report by dildar bhati
देसूरी (पाली)। पाली जिले के घाणेराव में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा कल्याण सरोवर परिसर में शिवालय के भूमिपूजन एवं सरोवर के शिलान्यास का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को संपन्न कराया।इस दौरान राज्य मंत्री ओर विधायक के कर कमलों द्वारा कल्याण सरोवर का शिलान्यास ओर शिवालय का भूमिजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आध्यात्मिक माहौल बना रहा। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक व समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भक्ति भाव से सहभागिता निभाई।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ। संस्थान लंबे समय से समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिकता के प्रसार के लिए कार्य करता आ रहा है।
इस अवसर पर बड़ी तादाद में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को सफल और प्रभावशाली बना दिया।