उत्कृष्ट परिणाम देने विद्यार्थियों का किया सम्मान          

उत्कृष्ट परिणाम देने विद्यार्थियों का किया सम्मान          

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुनायता में उत्कृष्ट परिणाम देने विद्यार्थियों का किया सम्मान          

पाली 28 मार्च। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुनायता में शनिवार को मायमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित माध्यमिक परीक्षा से उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

  प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा मे स्थानीय विधालय की छात्रा याशिका बानो ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान ,जीविका जोशी ने 89.83ः अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा निकिता पटेल 83.67 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होने बताया कि विधार्थियो का श्रैष्ठ परीक्षा परिणाम विद्यालय के समर्पित शिक्षकों व विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है । इस मौके पर प्रभु सिंह भगवान सिंह विनोद हरि सिंह सुभाष चन्द्र अमित सैनी दिनेश प्रेरणा सोलंकी इंदु रेवानी रेनू मटनानी निधि करिश्मा कांता असावा संतोष बोराणा सुमन बारहठ प्रियवर्त वीरभद्र सिंह राठौड नारायण पटेल ज्योति कंवर उर्वशी उषा समेत विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।