तीन दिवसीय आयोजन संचालन के लिये समिति सदस्य जुटे
*तीन दिवसीय आयोजन संचालन के लिये समिति सदस्य जुटे*
पाली 8 फरवरी । जगद्गुरु अध्यात्म योगी,आचार्य सम्राट 1008 पूज्य गुरुदेव श्रीविजय शांतिसुरीश्वरजी दादा गुरुदेव के तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सब की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है । शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठा आयोजन निमंत्रण हेतु होर्डिंग्स बेनर के साथ साथ आयोजन समिति के सदस्य आमंत्रण पत्रिका देने में जुटे हुए है । मंदिर परिसर को दूधिया रोशनी से सजाया जा रहा है ।
साध्वी चरम श्रीजी एवं देशना श्रीजी ने बताया कि 3 दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव खेतावास समीप विराट गुरु पावन धाम चरम मंगल तीर्थ पर 10 फरवरी से 12 फरवरी तक चरम मंगल विराट शांति निलय समकित सेवा समिति के तत्वावधान में परम् पूज्य आचार्य श्री जयानन्द सूरीश्वरजी भोले बाबा की पावन निश्रा में आयोजित होगा इस अवसर पर गोडवाड़ केशरी आचार्य विजय चिदानन्द महाराज पूज्य गणिवर्य जयकिर्ती विजयजी म.सा, मुनिराज दिव्यांश विजयजी चारित्र वल्लभ विजयजी चैत्य वल्लभ विजयजी साध्वीश्री देशना श्रीजी,चरम श्रीजी नियाग श्रीजी साधिका प्राग्भा विराट श्रीजी म.सा का पावन सानिध्य प्राप्त होगा ।
प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के झुमरमल भंसाली एवं नवीन भंसाली ने बताया कि प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी है । महोत्सव का आगाज 10 फरवरी से होगा । 11 फरवरी को प्रातः शुभ वेला में जगद्गुरु शांति सूरीश्वर गुरुदेव पद्मावती माताजी सरस्वती माताजी के प्रतिमा की प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी । 12 फरवरी को प्रातः सन्त सानिध्य में सक्रांति महोत्सव व महामांगलिक का आयोजन होगा ।
आयोजन समिति के मीडिया संयोजक रितेश छाजेड़ व साधिका प्राग्भा श्रीजी ने बताया कि आचार्य जयानन्द सूरी जी आचार्य चिदानन्दसुरी सहित पूज्य सन्त मंडली का मंगलवार प्रातः साढ़े नो बजे सामैया के साथ डीपीएस स्कूल के पास से विराट गुरु धाम में मंगल प्रवेश होगा । जिसकी तैयारिया भी प्रारम्भ की जा चुकी है । प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन की व्यवस्था में समिति संयोजक विनय कोठारी झूमरमल रितेश छाजेड़ तैयारियों में जुटे हुए है ।