चुनाव कमेटी का गठन
चुनाव कमेटी का गठन जोधपुर /राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन जोधपुर की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
महासचिव शिवलाल बरवड़ ने बताया कि आज आयोजित बैठक में एसोसियेशन के आगामी द्विवार्षिक चुनाव 2025-2027 को सम्पन्न करवाने हेतु माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय गुजन कुमार कुमावत बनाम बार कौसिल आफ राजस्थान में पारित निर्णय की पालना में चुनाव कमेटी का गठन का प्रस्ताव लिया गया जिसमें सर्वसम्मति से तीन सदस्यों को चुनाव कमेटी सदस्य मनोनित करने का निर्णय लिया गया। चुनाव कमेटी में हेमन्त श्रीमाली को मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुनराम चौधरी एवं दिनेश कुमार शर्मा को चुनाव अधिकारी मनोनित किया गया। चुनाव कमेटी द्वारा एसोसियेशन के मतदान हेतु प्रस्तुत किये जाने वाले घोषणापत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि को बढाते हुए 19 नवंबर को कार्यालय समय तक निर्धारित की गई हैं।
आज आयोजित कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच महासचिव सहसचिव विजेन्द्र पुरी पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।