चाकूबाजी का चौथा अपराधी गिरफ्तार
चाकूबाजी का चौथा अपराधी गिरफ्तार पाली / शहर में चाकूबाजी कर हत्या की वारदात में शामिल चौथे अपराधी बजरंग को पाली पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया हैं
जिला पुलिस अधीक्षक जिला आदर्श सिधू ने बताया कि 24 अक्टूबर को दिन में पाली शहर के पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र के अम्बेडकर नगर पाली में हुई चाकुबाजी की घटना में एक व्यक्ति जितेन्द्र के पेट में चाकु लगने से घायल हुआ था घटना कि गम्भीरता को देखते हुये निपु० थानाधिकारी सुमेरदान चारण नन्दकिशोर उनिपु प्रभारी एमओबी मय टीम व गौतम आचार्य मुख्य आरक्षक 531 साईबर सैल प्रभारी के नेतृत्व मे अलग अलग विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। 26 अक्टूबर को घटना में घायल जितेन्द्र की राजकीय मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर मे ईलाज के दौरान मृत्यू हो जाने पर पुलिस अधीक्षक पाली द्वारा पुलिस थाना औ क्षेत्र पंहुँच पुनः गठीत टीमो की विशेष मिटींग ली जाकर निर्देशित किया गया.
अलग गठित टीमो द्वारा श् विपिन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में घटना के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया पूर्व के चालान शुदा मुलजिमानों व आरोपियान के रिश्तेदारों को तथा आरोपियान के दोस्तो को तलब कर मनोविज्ञानिक तरीके से पुछताछ कि गई मुखबीर से सम्पर्क कर आसूचनाएं प्राप्त कर अलग तकनीकी तरीको कि सहायता से कडी मेहनत व प्रयास कर घटना को अंजाम देने वाल बरजंग बाद घटना के फरार हो गया था। विशेष टीम द्वारा बजरंग पुत्र किशनलाल उम्र 19 वर्ष निवासी भलेलाव रोड सोसायटी नगर पाली पुलिस थाना औ० क्षै० पाली जिला पाली को जोधपुर से दस्तयाब किया गया। मुल्जिम से दौरानें पुछताछ जुर्म स्वीकार करने पर गिरफतार किया गया। आरोपी से घटना के कारणों अन्य शरीक मुल्जिानों व प्रयुक्त वाहनों की बरामदगी हेतु विशेष टीम द्वारा गहनता से तकनीकी व मनोवैज्ञानिक तरिके से विस्तृत पुछताछ व अनुसंधान किया जा रहा हैं।