साधना से समृद्धि की कामना लिए उमड़ा सनातन का कारवां
साधना से समृद्धि की कामना लिए उमड़ा सनातन का कारवां
पाली/अणुव्रत नगर के विशाल प्रांगण में कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू वसंत विजयानंद गिरी महाराज की पावन निश्रा में जारी आध्यात्मिक महामहोत्सव में सनातन संस्कृति की पौराणिक विविधता एवं शक्ति के दर्शन श्रद्धालुओं को हो रहा है। आरंभिक दिवसों में ही यहां सनातनियों का कारवां उमड़ने लगा है।
रविवार को भैरव पुराण कथा में जगद्गुरू वसंत विजयानंद गिरी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को ऋण और कष्ट निवारण के लिए दुर्लभ मंत्र साधना करवाई गई। गुरूदेव ने कहा कि यदि नकारात्मक सोच और बोल होंगे तो नकारात्मकता ही आकर्षित होगी। इसलिये सदैव सकारात्मक सोचें और बोलें। ईश्वर से आपके द्वारा की जाने वाली कामना भी सदैव सकारात्मक होनी चाहिए। जगद्गुरू देव ने सर्व कष्ट निवारण के कई दुर्लभ उपाय श्रद्धालुओं को बताए।
इससे पूर्व महालक्ष्मी यज्ञ में जगद्गुरू देव द्वारा अनवरत मंत्रोच्चार कर काशी के पंडितों के हाथों विशेष विधान से आहुतियां करवाई गई। यज्ञ में मनोकामना पूर्ण के लिए विभिन्न विधान करवाये गए। सुबह साधना में वसंत विजयानंद गिरी महाराज के मार्गदर्शन में सर्व सिद्धि साधना करवाई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने एकाग्र होकर अनुशासन के साध करीब तीन घंटे की अनवरत साधना की।
सोमवार को भी साधना सत्र में हजारों साधकों ने नित्य साधना की इसके बाद शाम तक महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन हुआ। प्रतिदिन भंडारे में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।