ओम आश्रम जाडन में डीआरए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन समारोह संपन्न
ओम आश्रम जाडन में डीआरए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन समारोह संपन्न
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। मरु अनुसंधान संघ (डीआरए) मुख्यालय जोधपुर, श्री परमहंस स्वामी माधवानंद महाविद्यालय जाडन एवं विश्वगुरु दीप आश्रम शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय डीआरए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आज ओम आश्रम, जाडन में समापन समारोह संपन्न हुआ।

समापन सत्र में परम पूज्य विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी श्री महेश्वरानंद जी महाराज का दिव्य सानिध्य रहा, साथ ही महामंडलेश्वर श्री स्वामी अवतारपुरी जी, श्री स्वामी ज्ञानेश्वरपुरी जी एवं श्री स्वामी फूलपुरी जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलपति, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर ने वैश्विक सततता में भारतीय ज्ञान परम्परा और योग विज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डाला।
सत्र की अध्यक्षता प्रो. श्याम एस. खिंची, अध्यक्ष, डीआरए ने की। सम्मानित अतिथि प्रो. राजेन्द्र परिहार, पूर्व अध्यक्ष डीआरए एवं प्रो. बलवीर चौधरी, सहायक निदेशक, महाविद्यालय शिक्षा, जोधपुर ने विचार व्यक्त किए।

विशेष अतिथि के रूप में दशरथ सोलंकी (साहित्यकार), कुलसचिव जेएनवीयू, श्री एम.एल. गर्ग, पूर्व महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल एवं शैतान सिंह चौधरी, अध्यक्ष, निजी महाविद्यालय समिति, जोधपुर सहित शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी वरिष्ठ पत्रकार चेतन व्यास, शायर कवि पत्रकार अब्दुल समद राही, आशीफ खान, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. ललित पंवार, सहायक आचार्य, इतिहास विभाग, जेएनवीयू जोधपुर द्वारा किया गया।

सम्मेलन में देश-विदेश के 200 से अधिक शोधार्थियों ने भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मेलन का समापन किया गया। आयोजन मंडल में समन्वयक प्रो. प्रेम प्रकाश सोलंकी, निदेशक डॉ. श्रवण कुमार, संयोजक डॉ. सुरेश गर्ग एवं झुमर लाल गर्ग की महती भूमिका रही।