साहित्य मंडल बच्चों की साहित्यिक दक्षता को करेगी मंच प्रदान

साहित्य मंडल बच्चों की साहित्यिक दक्षता को करेगी मंच प्रदान

मिशन बाल मन तक - 2026" के अंतर्गत "राष्ट्रीय बाल कविता प्रतियोगिता" का आयोजन

साहित्य मंडल बच्चों की साहित्यिक दक्षता को करेगी मंच प्रदान

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

नाथद्धारा। नगर की सबसे बड़ी तथा देशभर के साहित्य जगत में विशेष पहचान स्थापित करने वाली साहित्यिक संस्था साहित्य मंडल बच्चों की साहित्यिक दक्षता को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल कविता प्रतियोगिता आयोजित कर रही है।

साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा की ओर से "मिशन बाल मन तक - 2026" के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों और किशोरों के लिए "राष्ट्रीय बाल कविता प्रतियोगिता" का आयोजन किया जा रहा है।

साहित्य मंडल के प्रधान मंत्री श्यामप्रकाश देवपुरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 6 जनवरी को स्व. भगवतीप्रसाद देवपुरा की पुण्यतिथि की स्मृति में आयोजित होने वाले साहित्यिक कार्यक्रम के संदर्भ में की जा रही है, जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में दो वर्गों में कनिष्ठ वर्ग में 10 वर्ष तक आयु के बच्चे एवं वरिष्ठ वर्ग में इससे ऊपर 18 वर्ष तक आयु के तरुण और किशोर बच्चे ही अपनी मौलिक और स्वयं की हस्तलिखित कविता भेज सकेंगे। कविता भेजने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 है। इस तिथि तक प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों को ही शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया समारोह में विजेता बच्चों को स्वयं उपस्थित होने पर पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कृत बच्चों को अपनी कविता की प्रस्तुति करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता आयोजन के लिए राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से से. नि. संयुक्त निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल को संयोजक एवं कोटा की संयोजक एवं कोटा की साहित्यकार डॉ. वैदेही गौतम को सह संयोजक बनाया गया है।

*प्रतियोगिता का विषय -*

प्रकृति, पशु-पक्षी और समाज

(पेड़, फूल, जंगल, गाय, कुत्ता, बिल्ली, बंदर, हाथी, तितली, चिड़िया, मोर, माँ, भाई, बहन, खिलौने, मोबाइल, साइकिल) इनमें से किसी एक पर।

*वर्ग -*

1. कनिष्ठ वर्ग - 10 वर्ष तक की आयु के बच्चे

2. वरिष्ठ वर्ग - 10 वर्ष से ऊपर 18 वर्ष तक की आयु के तरुण और किशोर

*संयोजक के पते -*

*संयोजक -*

*डॉ. प्रभात कुमार सिंघल*

C/O के. डी. अब्बासी, जेलियस रिपोर्टर

कलेक्ट्रेट परिसर, नयापुरा

कोटा, राजस्थान - 324003

पिन कोड - 324003

मोबाइल - 9928076040

*अथवा*

*सह संयोजक -*

*डॉ. वैदेही गौतम*

सरोज सदन

96-बी, वल्लभ नगर

कोटा, राजस्थान - 324007

पिन कोड - 324007

मोबाइल - 94142 60924