न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय में विधार्थियों का किया सम्मान
न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय में विधार्थियों का किया सम्मान
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में स्थानीय विद्यालय न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय सोजत की छात्रा अलसिफा पुत्री असलम खान ने कक्षा 7 में सोजत तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पलक पुत्री विजेंद्र जी ने कक्षा 5 में सोजत तहसील स्तर पर द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया एवं फैजान पुत्र शाहिद खान ने कक्षा 9 में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने अभिभावकों तथा विद्यार्थियों का मान सम्मान कर पुरस्कार राशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर भामाशाह रमीज पठान, असलम मेहर, विजेंद्र ढंजा तथा विद्यालय प्रधानाध्यापक गंगासिह सांखला एवं स्टाफ उपस्थित था।