कविता किरण को "महारानी कीर्ति कुमारी सम्मान"

कविता किरण को "महारानी कीर्ति कुमारी सम्मान"

मानस मंडल रीवा और शिल्पी इंफ्रा द्वारा मानस भवन, रीवा मध्यप्रदेश में आयोजित "कीर्ति निशा" में फालना राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. कविता किरण को "महारानी कीर्ति कुमारी सम्मान" से सम्मानित किया गया। सम्मान में शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान पत्र एवं 11 हज़ार रुपए सम्मान निधि प्रदान की गई। सम्मान परिचय का वाचन श्रीमती रेणु शुक्ला ने किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध रंग निर्देशक  लेखक हीरेंद्र सिंह, समाजसेवी अशोक सिंह, प्रदीप गौतम सुमन, अभिनेता राजेंद्र सोनी, आदि की गरिमामई उपस्थिति थी।

"कीर्ति निशा" के मुख्य अतिथि इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि महारानी कीर्ति कुमारी का रचना संसार हमारी विरासत है जो विंध्यभूमि की आध्यात्म और धर्म के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। 

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि पंकज सिंह पंकू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरीश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ चंद्रिका चन्द्र ने की। 

  आयोजित कवयित्री सम्मेलन में देश की ख्यातिलब्ध कवयित्रियों ने रचनापाठ किया। कार्यक्रम का सफल संचालन फालना की गीत गजलों की सुप्रसिद्ध कवियत्री और सफल मंच संचालिका डॉ. कविता "किरण" ने किया। शायरा अलका "शरर" मुंबई की शायरी तथा छत्तीसगढ़  की डॉ. संगीता "सरगम" के गीतों ने समा बांध दिया। मानस मंडल की ओर से मंच पर अध्यक्ष सुभाष बाबू पाण्डेय, 

उपाध्यक्ष संदीप सिंह बघेल, सचिव डॉ संतोष अवधिया ने मंच पर विराजमान रहे । अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान मानस मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन संयोजन तथा आयोजन समिति की ओर से सत्येन्द्र सेंगर ने किया।