विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम*

विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम*

*विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम* 

*प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने की चंडावल में थानेश्वर महादेव मंदिर में  विशेष पूजा अर्चना*

पाली, 10 जून। जिला प्रभारी व स्वायत्त शासन  मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को जिले के चंडावल में थानेश्वर महादेव मन्दिर केन्द्र सरकार के बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की दीर्घायु, आरोग्य, यश एवं अखंड राष्ट्र सेवा के लिये मंदिर में  विशेष पूजन, वैदिक अनुष्ठान एवं मंगलकामना प्रार्थना के निमित्त आयोजित अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु महादेव के दर्शन कर सभी के लिये खुशहाली की प्रार्थना की। 

उन्होने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले बारह सालों में सभी क्षेत्रों में तेजी से तरक्की की है व पूरे विश्व में हम अग्रणी देश बनने की तरफ बढ रहे है। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्धायु होने की आंकाशा की। उन्होंने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार सभी वर्गों व क्षेत्रों के कल्याण के लिये कार्य कर रही है व पिछले बारह सालों में अनेक कार्य करके उपलब्धियों को हासिल किया है। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने वहाँ मंदिर में सभी के दर्शन किये व कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में सोजत विधायक शोभा चौहान, जिला कलक्टर, पुलिस अधिक्षक मोनिका सेन, सीईओ मुकेश चौधरी व मंदिर के पूजारी व विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, उपखंड अधिकारी सोजत मांसिंगराम, व अन्य पुलिस प्रशासन के कार्मिक मौजूद रहे। 

*सोमनाथ महादेव मंदिर में भी हुआ आयोजन* 

केन्द्र सरकार के बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु, आरोग्य, यश एवं अखंड राष्ट्र सेवा के लिये मंदिर में  विशेष पूजन, वैदिक अनुष्ठान एवं मंगलकामना प्रार्थना शहर के सोमनाथ महादेव मंदिर में भी इसका आयोजन हुआ जिसमें प्रधानमंत्री के लिये प्रार्थना की गयी। आयोजन में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, सुनील भंडारी व मंदिर के पुजारी आदि मौजूद रहे।