इंसान के सद्कर्मों को हमेशा याद किया जाता है : मोयल

इंसान के सद्कर्मों को हमेशा याद किया जाता है : मोयल

इंसान के सद्कर्मों को हमेशा याद किया जाता है : मोयल 

वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार आदिल अख्तर को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पेंशनर समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में शबनम साहित्य समिति व पेंशनर समाज द्वारा वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार आदिल अख्तर, जोधपुर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा उन्हें अकीदत के फूल पेश किए गए।आदिल साहब का हाल ही में इंतकाल हुआ है। पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि आदिल अख्तर सीधे साधे इंसान थे इंसान के सद्कर्मों को हमेशा याद किया जाता है। पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी ने कहा कि उन्होंने अपनी सादगी, निष्ठा और निष्पक्षता से पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को सदैव जीवंत रखा। वरिष्ठ कथाकार रशीद गौरी ने कहा कि आदिल अख्तर ने अपने जीवनकाल में अनेक प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 40 वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दीं। कवि रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि आदिल अख्तर की शायरी दिल को छू लेने वाली होती थी। कार्यक्रम का सरस संचालन करते हुए शायर अब्दुल समद राही ने कहा कि आदिल अख्तर की शायरी दिल से निकलती थी जो एहसास, अनुभव और यादों को बयां करती है। कार्यक्रम में फौजी अशोक सेन, दिनेश सोलंकी, शिवलाल जोशी, महेंद्र माथुर, मोहम्मद यासीन खरादी, जुगल किशोर दवे, शंकर लाल पारीक आदि कई गणमान्य जन और पेंशनर उपस्थित थे।