नवीन सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर आवासीय योजना की लाटरी आज
*जेडीए द्वारा नवीन सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर आवासीय योजना की लॉटरी आज बुधवार*
*एमआईसी में कम्प्यूटर के माध्यम से होगा लॉटरी का आयोजन*
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में प्राधिकरण द्वारा आज बुधवार 19 नवंबर को प्रातः 10 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर (एमआईसी) में जेडीए की नवीन सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर आवासीय योजना की लॉटरी का आयोजन रखा गया है। प्राधिकरण की इस नवीन योजना की लॉटरी कार्यक्रम में सम्मिलित जनप्रतिनिधिगण अधिकारीगण विशिष्टजन एवं आमजन के सम्मुख कंप्यूटर के माध्यम से निकाली जाएगी।
प्राधिकरण सचिव कंचन राठौड़ ने बताया कि नवीन सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर आवासीय योजना के लॉटरी योग्य 930 भूखण्ड़ों हेतु जेडीए द्वारा निरीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया के पश्चात् 14538 आवेदकों के आवेदन पत्र कम्प्यूटराईज लॉटरी प्रणाली में शामिल करने योग्य पाए गए। उपायुक्त जोन-04 अदिति पुरोहित ने बताया कि लॉटरी के पश्चात आवंटियों की सूची जेडीए की वेबसाईट joda.rajasthan.gov.in पर ऑनलाईन देखी जा सकती है।