खेलों का किया गया आयोजन

# राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में क्रीड़ा भारती द्वारा विभिन्न खेलों का किया गया आयोजन

# विभिन्न खेलों के राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

पाली । राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में क्रीड़ा भारती द्वारा बांगड़ स्टेडियम में सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी ,बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, कुश्ती, बैडमिंटन बास्केटबॉल, हॉकी खेलों का आयोजन किया गया। 

जिला अध्यक्ष लहरीदास वैष्णव ने बताया की इस आयोजन में 470 खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं 250 अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक प्रतियोगिता देखने एवं कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।सभी खिलाड़ियों को जो नियमित रूप से खेल मैदान पर अभ्यास करने हेतु आते हैं उन सभी खिलाड़ियों को क्रीड़ा भारती संगठन की ओर से 415 मेडल प्रदान किए गए विभिन्न खेलों में से राज्य स्तर, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को  सम्मानित किया गया | अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमन देवासी भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही । भामाशाह के रूप में मदन गहलोत , ताराचंद  ,सुनील  जोशी, शैतान सिंह  आऊआ, फोटोग्राफर महेश शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे । 

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचारक अनिल कुमार ने बताया“मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें सिखाता है कि साध्य बड़ा हो, साधना निरंतर हो और साधक समर्पित हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। खेल केवल जीत का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, धैर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा है।”

कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल भंडारी, जिला अध्यक्ष लहरीदास  वैष्णव, लुम्बाराम बी गहलोत उपस्थित रहे कुश्ती खेल  से मोनी रानी सॉफ्ट बॉल से हेमशंकर शर्मा, विमलेश पवार ,क्रिकेट से दुर्गा लाल, बास्केटबॉल से राज चौधरी ,भवानी बालवंशी, तीरंदाजी  से हिमांशु सैन, बॉक्सिंग से गिरधर सिंह दिलीप गहलोत, बैडमिंटन से पियूष दिनकर, मानवेंद्र सिंह हॉकी से प्रेम सिंह एथलेटिक्स  से गोविंद सिंह ,भीकसिंह प्रशिक्षक के रूप में एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे आप सभी का भी स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया गया