37 जोड़े शादी के बंधन में बंध कहेंगे - निकाह कुबूल है कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति का 26वां इज्तिमाई शादी का इजलास 

37 जोड़े शादी के बंधन में बंध कहेंगे - निकाह कुबूल है  कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति का 26वां इज्तिमाई शादी का इजलास 

37 जोड़े शादी के बंधन में बंध कहेंगे - निकाह कुबूल है

कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति का 26वां इज्तिमाई शादी का इजलास 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

जोधपुर। कौम मेड़ती सिलावटान विकास समिति, जोधपुर के जेरे इंतिजाम 26वां इज्तिमाई शादी का इजलास कल 28 नवंबर 2026, शनिवार सुबह 10:30 बजे ईदगाह अहले हदीस, 5वीं रोड, जोधपुर में आयोजित होगा। इस इजलास में 37 जोड़े एक साथ निकाह के बंधन में बंधेंगे।

समिति के सदर मोहम्मद अनवर सिसोदिया ने बताया कि समिति का मकसद गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का निकाह सादगी, इज्जत और सुन्नत तरीके से कराना है। फिजूलखर्ची, दहेज और दिखावे से बचकर कौम को एक नई दिशा देना ही इस इजलास का असल मकसद है।

शादी कमेटी के पूर्व केशियर अब्दुल वाहिद बाबू ने बताया कि इजलास के सभी जिम्मेदार सदर मो. अनवर सिसोदिया, सेक्रेट्री मोहम्मद समीर, खजांची अब्दुल बर, खरीदारी कमेटी चेयरमैन मोहम्मद बिलाल, राब्ता कमेटी चेयरमैनमोहम्मद हारिश, टेंट कमेटी चेयरमैन मोहम्मद शौकत, खाना कमेटी चेयरमैन मोहम्मद तस्नीम, वॉलिन्टियर कमेटी चेयरमैन मोहम्मद आजम, बर्तन कमेटी चेयरमैन मोहम्मद सिकन्दर इन सभी जिम्मेदारों ने मिलकर इजलास की पूरी तैयारियां कर ली हैं।

समिति ने सभी बिरादरी के लोगों से गुजारिश की है कि इस खुशी के मौके पर शिरकत कर नए जोड़ों को अपनी दुआओं से नवाजें।