Police conducted postmortem of the deceased s body and handed it over to the relatives

Police conducted postmortem of the deceased s body and handed it over to the relatives
Dk@ pali

पुलिस ने मृतक की बॉडी का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को किया सुपुर्द

पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है।शहर के इंद्रा कॉलोनी विस्तार में चीमा बाई संचेती स्कूल के पास रहने वाला 45वर्षीय का चम्पालाल सरगरा पुत्र मोहनलाल सरगरा प्लम्बर का काम करता है। चंपाराम मंगलवार सुबह हमेशा की तरह वह काम पर गया लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हई। उन्होंने कॉल किए लेकिन कॉल नही लगा।ज़ब

बुधवार सुबह युवक को ढूंढते हुए परिजन नया गांव पहुंचे। जहां एक युवक अवैध रूप से अपनी शॉप के ऊपर बने कमरों में बिठाकर शराब पिलाता है। उससे पूछा तो उसने सफाई करने की बात कहते हुए अंदर नहीं जाने दिया। कुछ देर बार मृतक के परिजन समाज के लोगों के साथ वहां पहुंचे और जबरदस्ती अंदर गए। जहां छत पर बने कमरे में चम्पालाल की बॉडी मिली। परिजनों का आरोप है कि चम्पालाल की बॉडी पर चोटों के निशान भी है।  इधर समाज के मौजीज लोग इकट्ठे होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुचे जहाँ  न्याय कि मांग कि गई। वही

दिन भर हंगामा चला,शाम को मृतक के साले ने हत्या की आशंका जताते हुए नामजद  ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस थाने में  रिपोर्ट दी। फिलहाल आज गुरूवार दोहपर को  मृतक की बॉडी का पोस्टमॉर्टम  कराकर परिजनों को सुपुर्द कर कर दिया है।।