वोपारी पंचायत से पेप कंवर ने ठोकी ताल, संस्कार और विकास के नाम पर मांग रही वोट

वोपारी पंचायत से पेप कंवर ने ठोकी ताल, संस्कार और विकास के नाम पर मांग रही वोट

वोपारी पंचायत से पेप कंवर ने ठोकी ताल, संस्कार और विकास के नाम पर मांग रही वोट

वोपारी।* ग्राम पंचायत वोपारी में सरपंच चुनाव का बिगुल बज चुका है। सरपंच पद प्रत्याशी पेप कंवर ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने अपने पोस्टर का नारा रखा है "संस्कारों की छांव, अपनों का जुड़ाव!" जो ग्रामीणों में काफी चर्चा में है।

पेप कंवर वोपारी पंचायत से सरपंच प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। पोस्टर में वे हाथ जोड़कर विनम्रता के साथ मतदाताओं से आशीर्वाद मांगती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि आप अपना अमूल्य वोट एवं पूर्ण समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनायें।

सूत्रों के अनुसार पेप कंवर की छवि एक मिलनसार, सरल और सेवा-भावी महिला की है। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। गाँव में किसी भी सुख-दुख के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहती है। इसी वजह से उन्हें महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और युवा वर्ग का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।

वोपारी पंचायत में इस बार महिला मतदाताओं की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है और पेप कंवर को महिला शक्ति का प्रतीक माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर वे सरपंच बनती हैं तो गाँव में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क, सफाई और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नया बदलाव आएगा।

पेप कंवर ने कहा कि मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, सेवा है। अगर वोपारी की जनता मुझे मौका देती है तो मैं वोपारी को एक आदर्श, स्वच्छ और विकसित ग्राम पंचायत बनाउंगी। जहाँ हर वर्ग को बराबर सम्मान मिलेगा और बिना भेदभाव के विकास कार्य होंगे। जल्द ही वे डोर-टू-डोर जनसंपर्क शुरू करेंगी।