पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ   

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ   

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ           पाली,23 नवंबर 2025/ जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज रविवार को हुआ। रविवार को जिला स्तरीय समारोह पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरसीएचओ डॉ विजेंद्र पाल सिंह चुंडावत व डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदांत गर्ग ने नौनिहालों को दो बूंद जिन्दगी की दवा पिलाकर किया। इस मौके पर हाउसिंग बोर्ड डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ विकास अरोड़ा यूपीएम जितेंद्र परमार, आशा समन्वयक कुलदीप गोस्वामी एएनएम शोभा व्यास, प्रमिला सेन कौशल्या नर्सिंग ऑफिसर भावेश जोशी लैब असिस्टेंट पूरन सिंह फार्मासिस्ट मोहसिन खान आशा सहयोगिनी जयश्री, अली शेर धर्मेंद्र सिंह सीमा देवी आदि उपस्थित रहे।