तलेश्वर महादेव में सोमवार रुद्रांभिषेक एवं भजन

तलेश्वर महादेव में  सोमवार रुद्रांभिषेक एवं भजन
तलेश्वर महादेव में कल रुद्रांभिषेक एवं भजन

तलेश्वर महादेव में कल रुद्रांभिषेक एवं भजन

जोधपुर /मंडोर में पहाड़ी पर स्थित तलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को जन कल्याण के लिए रुद्रांभिषेक किया जाएगा. पुजारी एस एस लाल दवे ने बताया कि तेलिया महादेव का विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया जाएगा. जिससे पूर्व पंडित रोहित जोशी द्वारा वेदमंन्त्रों से गणपति पूजन, स्वथिवाचन, रुद्री पाठ किया जाएगा. भजन गायकों द्वारा दोपहर में भजन प्रस्तुति दीं जाएगी, सांय महादेव व हनुमान जी की विशेष आरती होगी. कार्यक्रम में भजन गायक गणपत नारायण जोशी, महेश देवड़ा, लूनाराम, प्रकाश शर्मा, किशोर गोस्वामी, महेश सेन भजन प्रस्तुत करेंगे.