वार्षिक रखरखाव के चलते 3 दिसंबर को तीन घंटे बंद रहेगी पांच क्षेत्रों में
वार्षिक रखरखाव के चलते 3 दिसंबर को तीन घंटे बंद रहेगी पांच क्षेत्रों की बिजली
बेड़ा/132 केवी जीएसएस बेड़ा से जुड़े 33 केवी आउटगोइंग फीडरों पर वार्षिक रखरखाव और उपकरणों की टेस्टिंग कार्य के कारण बुधवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कनिष्ठ अभियंता अरविन्द कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान नाना भीमाणा कांकराड़ी बेड़ा और भंदर फीडर से जुड़े सभी गांवों में विद्युत सप्लाई पूर्णतया बंद रहेगी। रखरखाव कार्य समय पर पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।