पवन पहाड़िया को मिला राजस्थानी भाषा साहित्यकार सम्मान
पवन पहाड़िया को मिला राजस्थानी भाषा साहित्यकार सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
डेह, नागौर / अदबी उड़ान उदयपुर संस्थान के इग्यारवें सम्मान समारोह में डेह नागौर के राजस्थानी भासा के साहित्यकार पवन पहाड़िया को राजस्थानी भासा साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया । संस्थान के अध्यक्ष खुर्शीद अहमद शेख ने बताया कि इस सम्मान समारोह में राजस्थान के अलावा बाहर के प्रदेशों के साहित्यकार जैसे गुजरात , मध्यप्रदेश , झारखण्ड , यूपी , हरियाणा , लातूर महाराष्ट्र से यह सम्मान लेने पधारे हैं । यह संस्थान पिछले ग्यारह वर्षों से इसी तरह अखिल भारतके साहित्यकारों का सम्मान समारोह आयोजित कर साहित्य सम्मान सेवा में लगा हुआ है । इसी के साथ मेरे संपादन में संस्थान की पत्रिका अदबी उड़ान साहित्यिक पत्रिका के 44 वें अंक का विमोचन भी आज किया जाएगा ।
समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर संभगीय आयुक्त खजानसिंह ने कहा कि साहित्य ही संस्कृति , समाज व् भासा को जीवन प्रदान करता है । साहित्य नें ही राजनीति को दिशा दी तथा इसी ने ही इसके पतन को रोकने के यज्ञ में हमेशा हमेशा अपनी भूमिका निभाई है ।
इस साहित्यकार सम्मान समारोह में हिंदी भाषा के अलावा राजस्थानी भाषा के साहित्यकार हेतु डेह नागौर राजस्थान के मायड़ भाषा को समर्पित जाने माने साहित्यकार पवन पहाड़िया का चयन किया गया जिसमें उनको मेवाड़ी पगड़ी , दुपट्टा , अंगवस्त्र ,मोमेंटो व नगद राशि भेट की गई ।
पहाड़िया को यह सम्मान मिलने पर लक्ष्मणदान कविया , डॉक्टर गजादान चारण, अब्दुल समद राही, श्रीराम वैष्णव, रामरतन लटियाल, प्रहलादसिंह झोरड़ा, डॉक्टर दिनेश फुलवारिया, फतुराम छाबा, उषादेवी सेट्ठी, कालू खां देशवाळी ने उनको बधाई दी है । कार्यक्रम दो सत्रों में चला जिसमे पहले सत्र के कार्यक्रम का संचालन अमृता बोकड़िया ने किया । दूसरा सत्र अखिल भारतीय मुशायरा कवि सम्मेलन का था। जिसमें देश भर से आए शायर कवियों ने अपना कलाम पेश किया ।