हज वेलफेयर सोसायटी की स्टेट हज कॉन्फ्रेंस 20 दिसंबर को बुरहानपुर में

हज वेलफेयर सोसायटी की स्टेट हज कॉन्फ्रेंस 20 दिसंबर को बुरहानपुर में

हज वेलफेयर सोसायटी की स्टेट हज कॉन्फ्रेंस 20 दिसंबर को बुरहानपुर में

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

बुरहानपुर। हज वेलफेयर सोसायटी से जुड़े प्रदेश भर के ज़िम्मेदारों के कार्यों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं के सामने आने वाली मुश्किलों का हल निकाले जाने, खिदमत ए हज के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी आगामी 20 दिसम्बर को बुरहानपुर में अपनी मध्यप्रदेश यूनिट की चौथी स्टेट हज कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रही है, कॉन्फ्रेंस को 'मिशन लब्बैक' नाम दिया गया है |

चेयरमैन मुकीत खान ने बताया कि स्थानीय हुसैन मैरिज गार्डन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश राज्य के अलग-अलग ज़िलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, साथ ही सोसायटी की दिल्ली, उत्तरप्रदेश, छतीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्य इकाई के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे |

सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव और कांफ्रेस संयोजक सैय्यद रियाज़ ने बताया की ज़िला हज वेलफेयर सोसायटी, बुरहानपुर के तत्वाधान में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में सोसायटी से जुड़कर उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश के कार्यकर्ताओं को सैय्यद महफूज़ मेमोरियल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाज़ा जाएगा |

पिछले दिनों बुरहानपुर में हुई कॉन्फ्रेंस कमेटी की मीटिंग में ज़िला संयोजक मोहम्मद अली अंसारी (दादा) को बनाया गया, संयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद मोईन मतीन होंगे, संरक्षक शाही जामा मस्जिद के मुतवल्ली सैय्यद अनवार उल्लाह बुखारी होंगे | उक्त जानकारी क़दीर मोहम्मद ज़िला मीडिया प्रभारी (कॉन्फ्रेंस)
94074 67862 द्वारा दी गई।