एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का मोदी करेँगे उद्धघाटन
एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का मोदी करेँगे उद्धघाटन साथ ही रिफाय्यनरी, मेट्रो फेज 2 एवं बेरोजगारों को देंगे नियुक्ति पत्र जोधपुर / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का 4 जुलाई को उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जोधपुर दौरे में एयरपोर्ट पर यह जानकारी दी। शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- पीएम मोदी जोधपुर में आकर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की सौगात देंगे। नया टर्मिनल केवल जोधपुर ही नहीं, पूरे पश्चिचमी राजस्थान की एयर कनेक्टिविटी को मजबूती देगा। शेखावत ने कहा- देश में अर्थव्यवस्था के विकास होने से अब हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज की यात्रा कर रहा है।
मोदी सबसे पहले जोधपुर आएंगे। यहां एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन कर वे बाड़मेर के पचपदरा के लिए निकलेंगे। वहां पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन और जयपुर की मेट्रो फेज-2 का उद्धघाटन करेँगे।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया-एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में कुछ टेक्निकल क्लियरेंस की प्रोसेस अंतिम चरण में है। इसे लेकर एक्सपर्ट टीम शनिवार तक नए टर्मिनल का निरीक्षण करेगी। टेक्निकल मंजूरी भी कल तक मिल जाएगी।
इसके बाद रिवाइज्ड इंस्पेक्शन का प्रोसेस बाकी रहेगा, जो 4 जुलाई से पहले कर दिया जाएगा। नए ट्रनिमल के शुरू होने पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए टर्मिनल से हवाई यात्रा की सुविधा मिलने लगेगी।राजस्थान को 4 जुलाई को चार बड़ी सौगात मिलेगी। पीएम मोदी जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल के साथ रिफाइनरी का उद्घाटन और जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास भी करेंगे। पीएम की मौजूदगी में यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट भी होगा। इसके अलावा पीएम मोदी 45 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे।