नगर निगम में वंदे मातरम@150 सामुहिक गायन
वंदे मातरम@150 के 150 वर्ष
नगर निगम में वंदे मातरम@150 सामुहिक गायन
पाली, 11 नवम्बर| नगर निगम पाली द्वारा मंगलवार को ‘वंदे मातरम्’@150 के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति, स्वच्छता और एकता के अद्भुत संगम की झलक दिखी।
कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान एवं रंगोली बनाओ के साथ हुई जिसमें नगर के नागरिक, अधिकारी,और सफाई कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इसके बाद नगर निगम कार्यालय उद्यान में वंदे मातरम सामुहिक गायन एवं स्वदेशी अपनाओ संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी अधिकारी मंत्रालय कर्मचारी, सफाई निरीक्षक, जमादार , सफाई कर्मचारी, घर घर कचरा संग्रहण वाहन चालक जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए!
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी मूर्ति पर पुष्पांजलि से की गयी तत् पश्चात् कार्यालय में जिला प्रशासन की अभिनव पहल राम सेतु की गिलहरी के शुभारंभ के तहत प्लास्टिक कचरा को अलग से बनाए गए पिंजरे में एकत्रित करवाय गया साथ ही सामुहिक वंदे मातरम एवं राष्ट्र गान का गायन किया गया और मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख द्वारा स्वदेशी का उपयोग करने के संकल्प की शपथ दिलाई गयी एवं पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा द्वारा वंदे मातरम की महत्ता वंदे मातरम् गीत के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानका बतायी गयी! कार्यक्रम के समापन पर सिग्नेचर कैम्पेन द्वारा सभी ने हस्ताक्षर कर स्वदेशी अपनाओ का संकल्प लिया!
इस अवसर पर आयुक्त नवीन भारद्वाज द्वारा सिंगल use प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं नगर निगम की कार्यवाहियों से अवगत करवाया गया ! स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया !
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, पूर्व उपसभापति ललित प्रितमानी , पूर्व पार्षद विकास , त्रिलोक चौधरी, रमेश परिहार, अधिशासी अभियंता के पी. व्यास, जितेंद्र सोनी, सचिव किशन रत्न, जगदीश कुमावत एवं निगमे के अधिकारी कर्मचारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।