पेंशनर समाज सदैव पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर : लालचंद मोयल

पेंशनर समाज सदैव पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर : लालचंद मोयल

पेंशनर समाज सदैव पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर : लालचंद मोयल

सोजत उपशाखा की बैठक में पेंशनरों ने साझा किए अनुभव, प्रोपर चैनल से कार्यवाही का आह्वान

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सोजत की एक महत्वपूर्ण बैठक मदन लाल चौहान की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि पेंशनर समाज सदैव पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को लेकर तत्पर है। पेंशनर समय-समय पर सोजत उपशाखा द्वारा दी जा रही जानकारी से अवगत रहें एवं प्रॉपर चैनल से आवश्यक कार्यवाही करें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए पेंशनर शाखा सदैव उपलब्ध रहेगी। पेंशनर समाज सचिव डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि पेंशनरों से संबंधित सभी जानकारी समय-समय पर दी जाती है एवं उनकी समस्याओं का सूचीबद्ध निस्तारण किया जाता है।चेतन व्यास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पेंशनर अपने लंबे अनुभवों से समाज को लाभान्वित कर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हैं।पेंशनर समाज संगठन मंत्री एवं पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी ने कहा कि पेंशनर समाज शाखा सोजत विगत कई वर्षों से पेंशनरों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान कर रही है। सोजत उपखंड की यह सेवा संपूर्ण संभाग में उत्कृष्ट मानी जाती है। मौके पर शिवलाल जोशी, गंगाराम परिहार, दिनेश चौधरी, अशोक सैन, दिलीप व्यास, शंकर लाल पारीक, मोहम्मद यासीन, नरेश, कैलाश, फूलवंती, पूजा, उगाराम, हरिवल्लभ, भूपेंद्र सहित कई गणमान्य पेंशनर सदस्य उपस्थित थे।