न्यू मॉडर्न स्कूल में बच्चों की रंगारंग प्रतियोगिता आयोजित

न्यू मॉडर्न स्कूल में बच्चों की रंगारंग प्रतियोगिता आयोजित

न्यू मॉडर्न स्कूल में बच्चों की रंगारंग प्रतियोगिता आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। सोजत महोत्सव के तहत न्यू मार्डन माध्यमिक विद्यालय परिसर मे छोटे बच्चो की रंगारंग प्रतियोगितओ का आयोजन हुआ जिसमे सोजत महोत्सव समिति के अध्यक्ष योगेश कुमार लक्की, शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिह भाटी, आयोजन समिति सचिव चेतन व्यास, अकरम खान अतिथि के रुप मे उपस्थित हुए। जलेबी रस में प्रथम स्थान जौहान तथा द्वितीय स्थान अनुष्का ने प्राप्त किया चम्मच रेस में प्रथम स्थान कुशाल तथा द्वितीय स्थान सेफान रहे।
बाल रेस में दानिश और खुशवीर के साथी विजेता बने। कुर्सी रस में प्रथम स्थान मोहम्मद रजा तथा  द्वितीय स्थान हर्षित ने प्राप्त किया। मेंढक रेस में प्रथम स्थान पर विवेक  तथा  द्वितीय स्थान आवेश ने प्राप्त किया। बच्चो को अतिथियों ने पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था प्रधान गंगा सिंह सांखला तथा स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।