मितांशु शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण मेडल

मितांशु शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण मेडल

मितांशु शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण मेडल

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। नेपाल में हुई अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता- 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मेंहदी नगरी सोजत के लाडले मितांशु शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा ने अंडर 17 में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है। मितांशु शर्मा की इस उपलब्धि पर सोजत में खुशी का माहौल है और शर्मा परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मितांशु शर्मा समाजसेवी शिक्षाविद् वरिष्ठ कवि कन्हैयालाल शर्मा बेधड़क का पोता है। मितांशु बचपन से ही खेलों का शौक रखते हैं।