सोजत के युवा साहित्यिक प्रतिभा डॉ. भव्य व्यास का जोधपुर में हुआ सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

सोजत के युवा साहित्यिक प्रतिभा डॉ. भव्य व्यास का जोधपुर में हुआ सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

पीएच.डी. (ऑनर्स) की उपलब्धि पर डॉ. भव्य व्यास का प्रतिभा सम्मान

सोजत के युवा साहित्यिक प्रतिभा डॉ. भव्य व्यास का जोधपुर में हुआ सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । सोजत क्षेत्र के युवा प्रतिभावान डॉ. भव्य व्यास, पुत्र श्री राजेंद्र कुमार व्यास, को Ph.D. (Honours) की उपलब्धि पर श्रीमाली ब्राह्मण शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था ‘आरोग्य भवन’, जोधपुर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया गया। समारोह में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा डॉ. भव्य व्यास को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धि का सम्मान किया गया। संस्था ने उनकी इस उपलब्धि को समाज एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। डॉ. भव्य व्यास की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सोजत क्षेत्र में हर्ष की लहर है। क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक श्री सत्यदेव सावितेंद्र, अब्दुल समद राही, डॉ रशीद गौरी, नवनीत राय रुचिर, वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र सिंह लखावत, डॉ रामस्वरूप भटनागर, राजेंद्र कुमार व्यास, राजेंद्र जोशी, विशन सिंह भाटी, बसंत सिंह लखावत, असलम कुरैशी आदि ने डॉ. भव्य व्यास को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अखिल भारतीय श्रीमाली गुरु फुल नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष , सुरेंद्र त्रिवेदी प्रवक्ता कमल व्यास आदि ने भी डॉक्टर व्यास को शुभकामनाएं प्रेषित किया

साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने कहा कि डॉ. भव्य व्यास की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, परिश्रम एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता से न केवल परिवार, बल्कि सोजत क्षेत्र और समाज भी गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. व्यास भविष्य में भी अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान के माध्यम से समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

यह सम्मान समारोह समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।