बस हादसे दो की और मौत
बस हादसे में 2 की और मौत जैसलमेर / जैसलमेर के पास 14 अक्टूबर को हुए बस हादसे में झुलसे 2 और लोगों की शनिवार को मौत हो गई। महिपाल और मनोज भाटिया पुत्र रामेश्वर भाटिया की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
रामदेवरा के एका गांव का रहने वाला महिपाल जलती बस से बाहर निकलकर लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। मगर किसी ने उसकी मदद नहीं की थी। वह 35 प्रतिशत तक झुलस गया था। उसका महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
मनोज भाटिया को हादसे के बाद जोधपुर के श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय बाद ही उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 24 पहुंच गया है।
बस अग्निकांड मामले में पुलिस ने जैन ट्रेवल्स और जैनम कोच क्राफ्ट्स वर्कशॉप के मालिक मनीष जैन को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि जिस बस में आग लगी थी, उसकी बॉडी जोधपुर के पास मोगरा में जैनम कोच क्राफ्ट्स वर्कशॉप में तैयार की गई थी। उसका मालिक भी जैन ट्रेवल्स का मालिक मनीष जैन ही है।
में . ....