पुलिस की स्पा सेंटर पर रेड

पुलिस की स्पा सेंटर पर रेड

पुलिस ने की स्पा सेंटर पर रेड

पाली /पुलिस ने बुधवार रात को शहर में एक स्पा सेंटर पर रेड की। रेड में 3 विदेशी युवतियों और 2 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पाली शहर के सुमेरपुर रोड रिलायंस मॉल के निकट इंटरनेशनल स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलने पर सीओ सिटी राजेंद्र सिंह उज्ज्वल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंच दबिश दी। यहां से थाईलैंड की 3 युवतियों और 2 युवकों को डिटेन किया गया। पुलिस अधीक्षकआदर्श सिंधु ने जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए साथ ही आमजन को क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की इसके लिए ऑपरेशन गुप्त प्रहार भी चलाया जा रहा हैँ.