संगीतमय सुन्दर काण्ड से हुआ सोजत महोत्सव का समापन
संगीतमय सुन्दर काण्ड से हुआ सोजत महोत्सव का समापन

सोजत। सोजत महोत्सव 2025 के विधिवत समापन में ख्यात नाम गायक पंडित पीयुष त्रिवेदी द्वारा सोजत महोत्सव समिति संयोजक अनोप सिंह लखावत से पूजा अर्चना करवाकर संगीतमय सुन्दर काण्ड का आगाज श्रीराम स्त्रोत से करवाया इस मौके सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहें।
सोजत महोत्सव समिति सचिव चेतन व्यास ने बताया कि 22 सितम्बर से आरम्भ हुए सोजत महोत्सव में कबड्डी मेहंदी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, बॉलीवॉल राजस्थानी समूह नृत्य घुमर एवं में सोजत है प्रश्नोत्तरी में कुल 500 छात्र छात्राओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।
तलवारें की भेंट

सोजत महोत्सव के समापन पर बजरंग दल के राजकुमार चौधरी ने सोजत महोत्सव समिति के संयोजक अनोपसिंह लखावत एवं पदाधिकारियों को तलवारें भेंट कर सम्मान किया वहीं राज राजेश्वरी भक्त मंडल द्वारा लखावत का साफा पहनाकर बहुमान किया गया वहीं कथा वाचक पीयुष त्रिवेदी ने गायों की रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को संकल्प दिलवाया।
यह थे उपस्थित —
इस दौरान सोजत महोत्सव समिति संरक्षक लालचंद मोयल, चेयरमैन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम, विकास अधिकारी सुरेश कविया, पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, महोत्सव समिति अध्यक्ष जोगेश जोशी, उपाध्यक्ष भवानीशंकर सोनी, सचिव चेतन व्यास, सहसचिव राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हितेन्द्र व्यास, मदन लाल चौहान, सत्य नारायण गोयल, मोहन लाल चौधरी, जगदीश नारायण पाराशर, हरि नारायण पाराशर, अशोक माली, डॉ रशीद गौरी, फौजी अशोक सैन, निहाल कंवर, मंजू लखावत, महेंद्र माथुर, हितेन्द्र व्यास, गोरधन लाल गहलोत, देवीलाल सांखला, श्याम लाल व्यास, एसीबीईईओ मो.रफीक, राजेश तंवर, तरुण सोलंकी, राकेश पंवार, श्याम सिंह चौहान ,जयकरण चारण, छैलसिंह, प्रकाश सिंह, महिपाल सिंह, घन श्याम सैन,राज कुमार चौधरी, ताराचंद सैनी, पुष्पत राज मुणोत, नवीन गुप्ता, धीरज गुप्ता, ठेकेदार मोहम्मद रफीक, चुन्नीलाल बोस, प्रकाश सोनी, कृष्णा भाटी, विकास गहलोत, नरपत सिंह दैय्या, अजय जोशी, माणक चौहान, छैलसिंह लखावत, व्रहम प्रकाश मूंदडा, सोहन लाल सोराल, नरपतसिंह चौहान, भगवती लाल त्रिवेदी, ईश्वरदास पुरुषवाणी, जुगल किशोर दवे आदि मौजूद थे।
मीडिया कर्मियों का बहुमान किया

आयोजन में कैलाश गहलोत, अब्दुल समद राही, धन्नाराम परिहार, प्रकाश राठौड़, ओम नारायण पाराशर, अशोक गहलोत, जय नारायण टांक, लक्ष्मण माली, संजय परिहार, गजेन्द्र गहलोत,अजय जोशी, नत्थाराम बौराणा,आमीर रजा, अकरम खान सहित अन्य मीडिया कर्मियों एवं पत्रकारों का सम्मान किया गया।