अवैध डोडा चुरा सहित कार जप्त

अवैध डोडा चुरा सहित कार जप्त

अवैध डोडा चुरा सहित कार जप्त

 गोगुन्दा /पुलिस ने करीब 80 लाख रूपये कीमत का अवैध अफीम डोडा चूरा व क्रेटा कार जब्त को जप्त किया हैँ.

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं गोपाल चन्देल वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में श्याम सिंह थानाधिकारी गोगुन्दा मय टीम द्वारा गोगुन्दा से सायरा जाने वाली रोड पर नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबंदी तरपाल की तरफ से एक क्रेटा कार तेज गति से आई। जिसे रूकने का ईशारा किया। जिस पर क्रेटा कार चालक ने गाडी नही रोकी और तेजगति से भगाने लगे तो टीम द्वारा कार के टायर ब्रस्ट किये गये। जिसके उपरान्त भी चालक कार को करीब 10 किलोमीटर तक भगा कर ले गया और झाडोली गांव से आगे हाईवे के पास रोड पर गाडी को छोड कर झाडियों में अधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। क्रेटा कार नम्बर आरजे-27-सीजे-3298 की तलाशी ली गई तो कार में काले रंग के 17 प्लास्टिक के कट्टे मिले। जिनमें अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। जिस पर 17 प्लास्टिक के कट्टो का वजन किया गया तो कुल 361.947 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा पाया गया। अवैध अफीम डोडा चूरा व क्रेटा कार को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।