बच्चो के हाथ में मोबाईल नही कलम और किताब दे : सैयद मोहम्मद इरफान

बच्चो के हाथ में मोबाईल नही कलम और किताब दे : सैयद मोहम्मद इरफान

बच्चो के हाथ में मोबाईल नही कलम और किताब दे : सैयद मोहम्मद इरफान

कौम मेड़तिया सिलावट समाज की ओर से 11 प्रतिभाआओं का सम्मान

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

 ब्यावर। कौम मेड़तिया सिलावट समाज खेड़ा ब्यावर के तत्वावधान में मुस्लिम सिलावट नौजवान कमेटी ब्यावर की ओर से प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मोहम्मद अली मेमोरियल उमावि के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि जामा मस्जिद ब्यावर के इमाम एवं शहर काजी सैयद मोहम्मद इरफान साहब ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। उन्होने कहा कि आज का युवा एवं विद्यार्थी मोबाईल में अपनी जिंदगी को बर्बाद कर रहा है। परिजन यदि उन्हे बेहतर तालीम एवं तरक्की देना चाहते है तो उनके हाथ में मोबाईल की जगह किताब एवं कलम दे। जिससे वह बेहतर तालीम हासिल कर सके। उन्होने कहा कि इस्लाम में बेटियों को बुलंद स्थान दिया है। कुरआन और प्यारे नबी ने भी तालीम को अव्वल बताया है। उन्होने मौजूद अभिभावको एवं समाज के जिम्मेदार लोगो को ज्यादा से ज्यादा बेटियों को तालीम देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौम मेड़तिया सिलावट खेड़ा ब्यावर के सदर अब्दुल हमीद ने की। सैकेट्री मोहम्मद आमीन ने बताया कि गत 4 अक्टूबर को मरकज की सालाना इजलास में प्रतिभाओं को चिन्हित किया गया था तथा मरकज की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं इनाम दिए गए थे। जिन्हे कार्यक्रम के जरिए प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज की 11 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में खेड़ा कोषाध्यक्ष जिशान अली, मोहम्मद अयूब , मोहम्मद रफीक, अब्दुल हमीद, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद साबिर, अब्दुल अजीज, मोहम्मद सलीम, बाबू यासीन, अब्दुल मजीद, मोहम्मद कय्यूम, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद युनुस, मेहबूब अली, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद शकील, मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद सईद, पप्पू भाई भाई मुस्लिम सिलावट नौजवान समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अफजल, कोषाध्यक्ष मोहम्मद बशीर, सचिव मोमीन रहमान, उपाध्यक्ष मोहम्मद युसुफ, सहकोषाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, अब्दुल खालिद आदि मौजूद रहे।