पचपदरा बाइ पास पर बस वह ट्रक की टक्कर कई घायल
पचपदरा बाइ पास पर बस वह ट्रक की टक्कर कई घायल
बालोतरा / पचपदरा बाइ पास पर राज होटल के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया जब सड़क के गलत साइड से आ रहे एक ट्रक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्रियों को सामान्य चोटें आईं कोई जनहानि नहीं हुई घायल यात्रियों को तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से पचपदरा अस्पताल तथा जिला अस्पताल बालोतरा में भर्ती कराया गया जानकारी मिलते ही पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक की सूझबूझ और समय पर लगाए गए ब्रेक की वजह से बड़ा हादसा टल गया।