सोजत में पेंशनरों के लिए बैंक जागरूकता शिविर आयोजित

सोजत में पेंशनरों के लिए बैंक जागरूकता शिविर आयोजित

सोजत में पेंशनरों के लिए बैंक जागरूकता शिविर आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पेंशनर समाज भवन शाखा में संस्था अध्यक्ष लालचंद मोयल के नेतृत्व में बैंक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक सुरजन कुमार मीणा ने पेंशनरों को बैंक संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शाखा प्रबंधक मीणा ने बताया कि सभी पेंशनरों को हर साल नवंबर माह में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य है। इसे अब घर बैठे Jeevan Pramaan App, SBI के Video Life Certificate या नजदीकी जन सेवा केंद्र से डिजिटल रूप में जमा किया जा सकता है।


बैंक कभी भी फोन पर OTP, CVV, पासवर्ड या KYC अपडेट के नाम पर जानकारी नहीं मांगता। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
उन्होंने कहा कि सभी पेंशनर अपना आधार, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड खाते से लिंक रखें। खाते में नॉमिनी अवश्य जोड़ें, फॉर्म 15H समय पर जमा करें ताकि TDS न कटे। पेंशन स्लिप और फॉर्म 16 अब YONO और SBI की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
इस दौरान पेंशनरों ने अपनी बैंक संबंधी समस्याएं रखीं, जिनका प्रबंधक मीणा ने संतोषजनक समाधान किया।


कार्यक्रम में पिछले दिनों राजकीय चिकित्सालय से सेवानिवृत्त हुए सीनियर नर्सिंग ऑफिसर दिलीप व्यास का पेंशनर समाज की सदस्यता लेने पर साफा-माला पहनाकर सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सेन, डॉ. रशीद गौरी, शंकर लाल पारीक, यसवंत महावर, एडवोकेट जुगल किशोर दवे, ईश्वर दास पुरुषवाणी, शिवलाल जोशी, झूमर लाल गर्ग, महेन्द्र माथुर, मोहम्मद यासीन खरादी सहित कई पेंशनर व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन संस्था सचिव डॉ. रामस्वरूप भटनागर ने किया जबकि आभार अध्यक्ष लालचंद मोयल ने व्यक्त किया।