बार एसोसिएशन सोजत के चुनाव हर्षोल्लास से संपन्न

बार एसोसिएशन सोजत के चुनाव हर्षोल्लास से संपन्न

बार एसोसिएशन सोजत के चुनाव हर्षोल्लास से संपन्न 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। बार एसोसिएशन सोजत के चुनाव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए मुख्य चुनाव अधिकारी गजेंद्र परिहार सहायक चुनाव अधिकारी श्याम गहलोत, शरीफ मोहम्मद घोसी ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 शुक्रवार को हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर घेवर राम 51 वोट से विजय हुए। घेवर राम को 151 वोट मिले जबकि सुरेश कुमार सेन को 72 वोट मिले 4 वोट नोटों को गए सचिव पद पर जितेंद्र परिहार 9 वोट से जीते उन्हें 99 वोट मिले उनके सामने मानवेंद्र भाटी को 90 वोट अशोक कुमार गहलोत को 37 वोट एक वोट नोटों को गया वहीं संयुक्त सचिव पद पर राहुल सिंघाड़िया 125 वोट से विजय हुए जबकि संपत सरपटे को 91 वोट मिले 10 वोट नोटों को गए आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र व्यास कोषाध्यक्ष पद पर पुनीत दवे पुस्तकालय सचिव पद पर सचिन इचरशा पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुके हैं।

विजय प्रत्याशी को एडवोकेट पंकज त्रिवेदी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र वैष्णव, एडवोकेट आमिर खान सिलावट, काका ईश्वर दास पुरुषवाणी, गोविन्द सिंह राजपुरोहित, मुजिबुर्रहमान टांक, घीसुसिह राजपुरोहित नावेद सिलावट, गजेंद्र कुमार अटपड़ा, हीरालाल सिंगाड़िया, राजेश चौधरी, सोनदान चारण चन्द्रशेखर श्रीमाली, दुर्गा दास राठौड़, गजेंद्र दवे, राजेन्द्र चौधरी, नवनीत गहलोत आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी।