बाड़मेर ऑयल फील्ड्स को मिलेगा फायदा

बाड़मेर ऑयल फील्ड्स को मिलेगा फायदा

राजस्थान के बाड़मेर ऑयल फील्ड्स को मिलेगा फायदा               बाड़मेर /केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम-ऊर्जा क्षेत्र में 70 साल पुराने कानून में ऐतिहासिक संशोधन किया है। जिसका सबसे बड़ा फायदा राजस्थान के बाड़मेर ऑयल फील्ड्स को मिलेगा। जहां से देश का करीब 25% कच्चा तेल निकलता है। पीएम नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की पहल से लागू नई नीति के तहत बाड़मेर-सांचौर बेसिन में ऑयल ब्लॉक्स को अब 10 की जगह 30 साल का एक्सटेंशन मिलेगा जिससे उत्पादन निवेश नई तकनीक रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इसे ऊर्जा इतिहास का मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे घरेलू उत्पादन बढ़ेगा आयात पर निर्भरता घटेगी ऊर्जा सस्ती होगी और भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी जिसमें बाड़मेर की भूमिका सबसे अहम रहेगी।*