सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 जनवरी को वाया फुलेरा चलेगी*

सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 जनवरी को वाया फुलेरा चलेगी*

*सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 जनवरी को वाया फुलेरा चलेगी*

जोधपुर। चुरू-सादुलपुर रेलखंड पर चुरू-असलु-दूधवाखारा स्टेशनों के मध्य स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली के साथ पेच दोहरीकरण कार्य प्रगति पर रहने के कारण सालासर सुपरफास्ट ट्रेन 24 जनवरी को एक ट्रिप परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि उक्त कार्य के चलते ट्रेन संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 जनवरी 2026 को एक ट्रिप अपने निर्धारित मार्ग डेगाना-रतनगढ़-रेवाड़ी के स्थान पर डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

परिवर्तित मार्ग पर यह ट्रेन कुचामन सिटी फुलेरा नीमकाथाना एवं नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।