सड़क हादसे में 13की हुई मौत
सड़क हादसे में 13की हुई मौत जयपुर: राजधानी जयपुर के हरमाड़ा में हुए भीषण में अब तक 13 लोगों की मौत की हो की है जिसकी प्रशासन ने पुष्टि की है.चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है. कांवटिया अस्पताल में कुल 20 मरीज आए जिनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एसएमएस अस्पताल में अभी तक 10 मरीज रिसीव हुए जिनमें से दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. एसएमएस में भर्ती 8 मरीजों में से छह की हालत स्थिर है दो का इमरजेंसी में इलाज जारी है.सीकर रोड स्थित सी के एस अस्पताल में भर्ती एक मरीज की भी मौत हुई है. फिलहाल एसएमएस की मोर्चरी में कुल 9 शव रखवाए गए हैं और कांवटिया मोर्चरी में चार शव है. घटना के बाद एसएमएस ट्रोमा और कांवटिया अस्पताल में लगातार मरीज पहुंच रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए लाया गया हैं. हादसा सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआलोहा मंडी की तरफ से रोड नंबर 14 से हाईवे पर डंपर जा रहा था. सीसीटीवी फुटेज में 5 बड़े खतरनाक ढंग से लोगों को रौंदता नजरआ रहा है. जिसमें डंपर ड्राइवर 100 से अधिक को स्पीड में गाड़ी दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. बेकाबू डंपर ने रास्ते में जो आया उसको अपने चपेट में ले लिया.शराब के नशे में मिले डंपर ड्राइवर को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया. डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी पुष्टि की है कि डंपर का चालक नशे में था. चालक शराब पी कर डंपर चला रहा था. हादसे में कई मृतकों के अंग शरीर से अलग हो गए. घायलों का एसएमएस और कांवटिया अस्पताल में चल उपचार रहा है.आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है