सिंह आज पदभार ग्रहण करेंगे

सिंह आज पदभार ग्रहण करेंगे

सिंह आज पदभार ग्रहण करेंगे

पाली /पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 79वें जन्मदिन के पावन अवसर पर मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पाली में भव्य पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी रित्विक मकवाना एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर पीसीसी महासचिव हरीश चौधरी सहित जिले भर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पाली पहुंच चुके हैं। सोनिया गांधी के जन्मदिन और नए जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिँह निम्बाडा के पदभार ग्रहण के इस दोहरे उत्सव से पाली कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।