राम किशोर रोड़ा बने जिला प्रभारी  राजस्थान प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न 

राम  किशोर रोड़ा बने जिला प्रभारी  राजस्थान प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न 
Photo the bhaswar times (dk@pali)

रामा किशोर रोड़ा बने जिला प्रभारी  राजस्थान प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न 

पाली/ श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक निजी होटल में संपन्न हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शांतिलाल जवड़ा रोहट ने बताया कि स्वर्णकार समाज की प्रदेश कार्यकारिणी के 234 पदाधिकारी के साथ पाली जिला पदाधिकारी एवं पाली जिले से प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। सोनी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में पहली बार पाली जिले को बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई। प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश तोसावड़, प्रदेश महामंत्री बजरंग लाल झींगा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी ने सभी पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर चयनित पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था का शपथ ग्रहण समारोह में पाली के मोतीलाल अडानिया पाली संभाग का संभाग प्रभारी और राम किशोर रोड़ा को पाली जिला प्रभारी नियुक्त देकर शपथ ग्रहण कराई गई इस दौरान जिला प्रभारी को आगे की कार्यकारणी के विस्तार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।