एक शाम गोमाता के नाम भव्य भक्ति संध्या का होगा आयोजन

एक शाम गोमाता के नाम भव्य भक्ति संध्या का होगा आयोजन

एक शाम गोमाता के नाम भव्य भक्ति संध्या का होगा आयोजन 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्थानीय चांदपोल गेट स्थित केशरियां कंवर मंदिर पर गोपाष्टमी के उपलक्ष में गौ सेवा गोविंदा सेवा संस्था की ओर से 29 अक्टूबर रात्रि में एक शाम गोमाता के नाम भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक रमेश माली, प्रेमशंकर जाट, दिव्या वैष्णव आदि राजू माली के संचालन में अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वही गुरुवार सवेरे मेला चौक में ग्यारह सौ किलो लापसी भोग कार्यक्रम का आयोजन होगा। और 30 अक्टूबर को लापसी का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था की एम्बुलेंस का भी उद्घाटन किया जाएगा। गोभक्त तैयारियों में जुटे हुए हैं।